ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bollywood News: सलमान खान को मारने की धमकी देने वाला शख्स धराया, जांच के बाद सामने आई हैरान करने वाली बातें

Bollywood News: सलमान खान को मारने और उनकी कार को उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है, मगर इसके बचाव को लेकर जो तर्क दिया गया है वह हैरान कर देने वाला है.

Bollywood News
सलमान खान
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood News: सलमान खान को सोमवार को एक धमकी भरा मैसेज दिया गया था. जिसमें एक शख्स ने लिखा था कि ‘सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे, उसकी कार को बम से उड़ा देंगे’. इस संदेश के बाद वर्ली पुलिस सक्रीय हो गई थी और गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई थी. इसी दिशा में अब गुजरात के वडोदरा के एक युवक तक पहुंची है. जिसने यह संदेश भेजा था.


मैसेज ट्रेस करने के बाद वर्ली पुलिस को पता चला कि 26 वर्षीय यह युवक वडोदरा का रहने वाला है और इसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस भेजते हुए 2 से 3 दिन के अंदर हाजिर होने का आदेश दिया है. इस बारे में जब पुलिस ने उक्त युवक को नोटिस भेजा तो इसी क्रम में आगे यह जानकारी भी प्राप्त हुई है कि वह युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इन दिनों इलाज चल रहा है.


अब इस बात में कितनी ज्यादा सच्चाई है, यह तो आने वाले समय में जांच के बाद ही पता चल सकेगा. क्या वाकई में वह युवक मानसिक रूप से बीमार है या फिर अपने कर्मों की सजा से बचने के लिए उसके परिजनों ने यह रास्ता निकाला है. 


वैसे बता दें कि यह कोई नई बात नहीं है.. इससे पहले भी इस तरह के युवकों ने अलग-अलग लोकप्रिय लोगों को धमकियाँ दी हैं और जब देखा कि अब उन पर कानून अपना शिकंजा कसने जा रही है तो मानसिक रूप से अवस्थ होने का हवाला दे दिया. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में क्या सच्चाई सामने निकलकर सामने आती है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें