Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ अली खान की घरेलू सहायिका के बयान पर अज्ञात घुसपैठिए के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाने में केस दर्द होने के बाद पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 311, 312, 331(4), 331(6) और धारा 331(7) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और घुसपैठ की कोशिश की शिकायत पर मामला बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम प्रभादेवी इलाके में गश्त कर रही है। दावा किया जा रहा है कि संदिग्ध हमलावर प्रभादेवी इलाके में हो सकता है।
दरअसल, बुधवार की रात एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर के पास चाकू से हमला हुआ था। इस घटना में एक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने 6 बार उनपर चाकू से वार किया था। एक अनजान युवक पहले तो उनके घर में घुसा। फिर वहां मौजूद नौकरानी से बहसबाजी करने लगा। दोनों के बीच हो रही बहस में सैफ अली खान उतरे।
उन्होंने शख्स को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन वो एक्टर के समझाने पर भड़क गया और गुस्से में सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद बुरी तरह से घायल सैफ को रात दो से ढाई बजे के बीच इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है।एक्टर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।





