ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Rekha Birthday: आखिर किनके नाम का सिन्दूर सजाती हैं एक्ट्रेस रेखा, जानें क्या है इसके पीछे का राज...

Rekha Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। अब वह 71 साल की हो गई हैं और आज भी अकेली जिंदगी जी रही हैं। आज रेखा अपना 71वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर जानते हैं कि...

Rekha Birthday
Rekha Birthday
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rekha Birthday:  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। अब वह 71 साल की हो गई हैं और आज भी अकेली जिंदगी जी रही हैं। आज रेखा अपना 71वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर जानते हैं कि वह मुंबई में किसके साथ रहती हैं, उन्होंने अब तक कितनी बार शादी की और किसके नाम का लगाती है सिंदूर लगाती है... 


रेखा कहां और किसके साथ रहती हैं?

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा मुंबई के बांद्रा, बैंडस्टैंड में बने अपने शानदार बंगले “बसेरा” में रहती हैं। इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है और यह अपने शानदार डिज़ाइन और शाही अंदाज़ के लिए मशहूर है। इस घर में सिर्फ रेखा के बेहद करीबी लोग ही आ सकते हैं। रेखा अपने घर में अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ रहती हैं। फरजाना ही रेखा के घर की पूरी देखरेख करती हैं और हर जगह उनके साथ होती हैं। यहां तक कि रेखा के बेडरूम में भी सिर्फ फरजाना को जाने की इजाजत है।


रेखा की शादी की कहानी

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेखा ने दो बार शादी की। पहली शादी एक्टर विनोद मेहरा से हुई थी, लेकिन उनकी मां को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था। रेखा की बायोग्राफी The Untold Story by Yasser Usman के मुताबिक, दोनों ने कोलकाता में शादी की थी। जब रेखा पहली बार ससुराल पहुंचीं तो उनकी सास ने उन्हें अपनाने से मना कर दिया और घर से जाने को कह दिया। इसके बाद रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, जो "हॉटलाइन" किचन ब्रांड के मालिक थे। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा को मीडिया में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।


रेखा सिंदूर क्यों लगाती हैं?

रेखा को अक्सर सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है, जिससे फैंस के मन में सवाल उठता है कि वो किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। इस पर रेखा का कहना है कि सिंदूर उनके लिए फैशन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वो जिस जगह से आती हैं, वहां सिंदूर लगाना आम बात है, और यह उनके लुक पर अच्छा भी लगता है इसलिए वो सिन्दूर लगाती है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें