ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Raid 2 Box Office: साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर बनने को अग्रसर 'रेड 2', इससे पहले 'छावा' ने किया था यह कारनामा

Raid 2 Box Office: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने 5 दिनों में कमाए 79 करोड़, जल्द बनने जा रही है 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर। इससे पहले विकी की ‘छावा’ ने लिया था यह तमगा।

Raid 2 Box Office
रेड 2 का बॉक्स-ऑफिस पर प्रदर्शन
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Raid 2 Box Office: 1 मई 2025 को रिलीज हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में 79 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की राह पर है।


दर्शकों और समीक्षकों से मिली तारीफ के साथ यह फिल्म 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ रही है। विक्की कौशल की ‘छावा’ 800 करोड़ की कमाई के साथ पहले नंबर पर कायम है, लेकिन ‘रेड 2’ अब सलमान खान की ‘सिकंदर’ (110.36 करोड़), सनी देओल की ‘जाट’ (87.61 करोड़) और अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ (81.23 करोड़) इत्यादि का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार नजर आ रही।


इससे पहले ‘रेड 2’ ने पहले ही कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। शाहिद कपूर की ‘देवा’ (34.37 करोड़), जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ (38.97 करोड़), ‘इमरजेंसी’ (18.4 करोड़) और ‘फतेह’ (13.36 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से यह फिल्म आगे निकल चुकी है। पहले दिन 19.25 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 11.75 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़, चौथे दिन 21.50 करोड़ और पांचवें दिन 7 करोड़ रुपये कमाए। वीकेंड की भीड़ और अजय-रितेश के दमदार अभिनय ने इस फिल्म को आजकल चर्चा का विषय बना रखा है।


बताते चलें कि पहले पार्ट की तरह इस फिल्म में भी अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पाटनायक का किरदार बखूबी निभाया है, जो अपनी 75वीं रेड में भ्रष्ट राजनेता दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) से टकराता है। वाणी कपूर उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आई हैं। मंझे हुए अभिनेता रितेश देशमुख ने खलनायक के रोल में जान डाल दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म की कहानी रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव ने लिखी है, और इसे टी-सीरीज व पैनोरमा स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें