ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

Pawan Singh Wedding Anniversary: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की दूसरी शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी. लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी विवादों में आ गई. दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है.

Pawan Singh Wedding Anniversary
© Social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pawan Singh Wedding Anniversary: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है। उन्होंने अब तक दो शादियां की हैं, लेकिन दोनों रिश्ते विवादों में रहे हैं। उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी कुछ वर्षों बाद विवादों के कारण टूटने की कगार पर पहुंच गया।


शादी के कुछ समय बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। इन आरोपों के बाद मामला काफी बढ़ गया और दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई। फिलहाल दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।


इसी बीच आज 6 मार्च को पवन सिंह और ज्योति सिंह की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर ज्योति ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। तस्वीर में दोनों साथ में खुश नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ज्योति ने कैप्शन में “हैप्पी एनिवर्सरी” लिखते हुए दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। पवन सिंह ने भी उन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि इतने विवादों के बावजूद ज्योति सिंह का पवन सिंह को एनिवर्सरी विश करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह अपने रिश्ते को बचाना चाहती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह इस पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें