Hindi News / movies / पवन सिंह से विवाद के बीच ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट, ‘बैरी पिया’...

पवन सिंह से विवाद के बीच ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट, ‘बैरी पिया’ गाने के जरिए बयां किया दर्द-ए-दिल

Pawan Singh Jyoti Singh: पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में तनाव के बीच ज्योति का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें फैंस उनके भावुक होने और पुराने रिश्तों को याद करने के कयास लगा रहे हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 11, 2026, 8:04:58 PM

पवन सिंह से विवाद के बीच ज्योति सिंह का इमोशनल पोस्ट, ‘बैरी पिया’ गाने के जरिए बयां किया दर्द-ए-दिल

- फ़ोटो Google

Pawan Singh Jyoti Singh: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तनावपूर्ण रिश्ता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं और मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। 


इसी बीच ज्योति सिंह का एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनके इमोशनल होने और पवन सिंह को याद करने की अटकलें लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पवन सिंह और ज्योति सिंह काफी समय से अलग रह रहे हैं और उनके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जा रही है। तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 


इस बीच ज्योति सिंह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट शेयर करती हैं, जो उनके भावनात्मक स्थिति को दर्शाते हैं। हाल ही में उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह हरे रंग के सूट में एक झूले पर बैठकर शांति से किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें फिल्म देवदास का मशहूर गाना “बैरी पिया” लगाया गया है। 


इसके साथ उन्होंने कैप्शन में दुख दर्शाने वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। इसी वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह पुराने रिश्तों को याद कर भावुक हैं। ज्योति के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।