Hindi News / movies / मैं तबाह हूं तेरे इश्क में.. तुम्हें दूसरों का ख्याल है.. लाल साड़ी...

मैं तबाह हूं तेरे इश्क में.. तुम्हें दूसरों का ख्याल है.. लाल साड़ी में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का पोस्ट

Jyoti Singh Instagram Post: पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आया है। जहां पवन सिंह ने साथ रहने से इनकार किया है तो वहीं ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 16, 2026, 12:11:09 PM

Jyoti Singh Instagram Post

- फ़ोटो Social media

Jyoti Singh Instagram Post: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला इन दिनों कोर्ट में चल रहा है। पवन सिंह ने साफ तौर पर ज्योति सिंह के साथ रहने से इनकार कर दिया है और इस रिश्ते को खत्म करने की इच्छा जताई है।


पवन सिंह के इस बयान के बाद ज्योति सिंह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने लाल साड़ी और सिंदूर में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में फिल्म राजनीति का गाना “मोरा पिया मोसे बोलत नाही…” बज रहा है। 


वीडियो के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा “मैं तबाह हूं तेरे इश्क में… तुम्हें दूसरों का ख्याल है। कुछ मेरे मसले पर भी गौर कर दे, मेरी जिंदगी का सवाल है।” इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है तो कोई दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।


बीते दिनों ज्योति सिंह ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह “जान गइनी ऐ हो जान…” गाना गाते नजर आईं। वीडियो में उन्होंने इसे अपने पति पवन सिंह का गाना बताया, जबकि यह गाना खेसारी लाल यादव का है। ट्रोल होने के बाद ज्योति सिंह ने सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी।


ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। अप्रैल 2022 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसके बाद पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की। हाल ही में सुलह की कोशिश के तहत दोनों को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन केवल पवन सिंह ही पहुंचे।


कोर्ट में पवन सिंह ने कहा कि वे न्यायालय के फैसले को स्वीकार करेंगे और वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि मामला जल्द खत्म हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद का असर उनके करियर पर पड़ रहा है और वह अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं।