ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

Pankaj Tripathi Mother Death: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवती देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं और बिहार के गोपालगंज स्थित पुश्तैनी घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Pankaj Tripathi Mother Death
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pankaj Tripathi Mother Death: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवती देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं और शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित परिवार के पुश्तैनी आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।


त्रिपाठी परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि “हमें यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता, श्रीमती हेमवती देवी का शांतिपूर्वक स्वर्गवास हो गया है। उनका निधन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को परिवार के गृह नगर बेलसंड, गोपालगंज (बिहार) में हुआ। उन्होंने अपने परिवारजनों के बीच नींद में ही अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उस समय उनके पास ही मौजूद थे।”


परिवार के अनुसार, मां हेमवती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में किया गया, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार, परिजन और मित्र शामिल हुए। त्रिपाठी परिवार ने इस कठिन समय में मीडिया और शुभचिंतकों से निजता बनाए रखने की अपील की है।


बयान में आगे कहा गया कि “त्रिपाठी परिवार इस गहरे दुख से गुजर रहा है। सभी से निवेदन है कि श्रीमती हेमवती देवी को अपनी प्रार्थनाओं और यादों में रखें और परिवार की निजता का सम्मान करें।” बता दें कि कुछ समय पहले पंकज त्रिपाठी के पिता का भी निधन हो गया था। एक किसान परिवार से आने वाले पंकज आज भी अपने गांव, माता-पिता और सादगी भरे बचपन को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें