ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Panchayat 4 Release Date: पंचायत 4 की रिलीज डेट का एलान, इस दिन आएगी मोस्ट अवेटेड सीरिज

Panchayat 4 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए एक बड़ी घोषणा की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस सीरीज के नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। साल

Panchayat 4 Release Date
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Panchayat 4 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए एक बड़ी घोषणा की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस सीरीज के नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। साल 2020 में शुरू हुई इस सीरीज को आज पांच साल पूरे हो गए हैं। इसी खास मौके पर, अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की कि ‘पंचायत 4’ 2 जुलाई को रिलीज होगा।


अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा। मेकर्स ने यह भी वादा किया है कि ‘पंचायत 4’ में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा के इस दिलचस्प और प्यारे गाँव को दर्शकों के और करीब ले आएंगे।


‘पंचायत 4’ में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे सितारे नजर आएंगे। इसे द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और इसे दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है।


‘पंचायत 3’ के अंत में फुलेरा के प्रधान पति (रघुबीर यादव) को गोली लग जाती है। इसके बाद, फुलेरा के लोग इसका आरोप विधायक जी (पंकज झा) के गुंडों पर लगाते हैं, जिससे सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विधायक के लोगों के बीच एक गंभीर लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद, विधायक यह साफ करता है कि उसने गोली नहीं चलवाई थी। अब ‘पंचायत 4’ में यह पता चलेगा कि आखिरकार प्रधान जी पर गोली किसने चलाई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें