ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Atul Kulkarni Visits Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर घूमने पहुंचे एक्टर अतुल कुलकर्णी, कहा- 'हमें आतंकवाद को हराना है'

Atul Kulkarni Visits Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्टर अतुल कुलकर्णी कश्मीर घूमने पहुंचे। उन्होंने पहलगाम से कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Atul Kulkarni Visits Pahalgam
कश्मीर घूमने पहुंचे एक्टर अतुल कुलकर्णी
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Atul Kulkarni Visits Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी। इस हमले के बाद से देश में गुस्सा है। हर कोई आतंकवादियों के इस कायराना हमले की निंदा कर रहा है। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटिज ने भी पहलगाम हमले की खुलकर निंदा की है। 


इसी बीच एक्टर अतुल कुलकर्णी कश्मीर पहुंच गए। उन्होंने पहलगाम से कई सारी तस्वीरें शेयर की। एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हिंदोस्तां की ये जागीर है, के डर से हिम्मत भारी है, हिंदोस्तां की ये जागीर है, के नफ़रत प्यार से हारी है, चलिए जी कश्मीर चलें, सिंधु, झेलम किनार चलें, मैं आया हूं, आप भी आएं।


आपको बता दें कि अतुल कुलकर्णी ने मुंबई से श्रीनगर की फ्लाइट ली थी। इस दौरान उन्होंने खाली फ्लाइट की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'क्रू ने कहा कि उनकी फ्लाइट्स फुल जा रही थीं। अब हमें इन्हें दोबारा भरना है। चलिए जी कश्मीर चलें। हमें आतंक को हराना है।' एक्टर अतुल कुलकर्णी ने कश्मीर की खूबसूरत वादियों से कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं और लिखा है कि कश्मीर आना जरुरी है। इससे पहले एक्टर सुनील शेट्टी ने भी कहा था कि कश्मीर हमारा है और अगला वेकेशन कश्मीर में ही होगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें