ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Mirai OTT Release Date: तेजा सज्जा की 'मिराई' ने थिएटर्स में मचाया धमाल, अब ओटीटी पर आने को तैयार, जाने कब और कहां होगी रिलीज?

Mirai OTT Release Date: तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं की यह फिल्म डिजिटल दुनिया में कब और कैसे दस्तक देने वाली है? क्या आप तैयार हैं इसे अपने घर पर आराम से देखने के लिए तो आइए जानते हैं ‘मिराई’

Mirai OTT Release Date
Mirai OTT Release Date
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mirai OTT Release Date: तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं की यह फिल्म डिजिटल दुनिया में कब और कैसे दस्तक देने वाली है? क्या आप तैयार हैं इसे अपने घर पर आराम से देखने के लिए, तो आइए जानते हैं ‘मिराई’ की पूरी कहानी, उसकी रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर... 


‘मिराई’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से भी कम समय में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। फिल्म का नया ट्रेलर भी ओटीटी के सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि ये फिल्म 10 अक्टूबर से तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।


मिराई की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टमनेनी ने किया है और इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने किया है। मुख्य कलाकारों में तेजा सज्जा, मंचू मनोज, जगपति बाबू, जयराम, श्रेया सरन और रितिका नायक शामिल हैं। कहानी वेधा (तेजा) की है, जो बचपन में सोचती थी कि उसे छोड़ दिया गया है। फिर उसे पता चलता है कि उसे एक खास मिशन के लिए चुना गया है, जिसमें उसे विभा नाम की साधु की मदद करनी होती है ताकि ब्लैक स्वॉर्ड से लड़कर नौ पवित्र ग्रंथों को बचाया जा सके।


बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

12 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिराई’ ने थिएटर्स में लगभग 3 हफ्ते से ज्यादा चली और भारत में 92 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। दुनिया भर में इसकी कमाई 141 करोड़ से ऊपर पहुंच गई। हालांकि बाद में पवन कल्याण की 'ओजी' और ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा' जैसी फिल्मों की वजह से इसका कलेक्शन थोड़ा प्रभावित हुआ। फिर भी ‘मिराई’ तेजा सज्जा की एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें