ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी एक ऐसा नाम है जिससे लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं, विशेषकर वे युवा जो कलाकार बनने की ख्वाहिश रखते हों, मगर ऐसा क्या कारण है कि मनोज खुद को ही सस्ता मजदूर कहते हैं? उनके पास तो काफी सारा पैसा है, इसके बावजूद?

Manoj Bajpayee
मनोज बाजपेयी
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय की वजह से देश भर के सिनेप्रेमियों के चहेते हैं. इस एक्टर ने अपनी एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी हैं और बिना किसी गॉडफादर के एक बड़ा मुकाम बनाया है. जिस बुलंदी पर इस अभिनेता ने आज खुद को पहुँचाया है, वहां तक पहुंच पाना नए कलाकारों का सपना होता है. इसके लिए मनोज ने जी तोड़ मेहनत की है, इस बात में कोई शक नहीं.


फिल्मों से जब मनोज बाजपेयी ने OTT की ओर रुख किया तो वहां भी धमाल मचाया. 2019 में इस अभिनेता ने ‘द फैमिली मैन’ नामक शो से ओटीटी जगत में तहलका मचाकर रख दिया. इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब प्रेम दिया, यह इतनी सफल हुई कि 2021 में इसका सीजन 2 भी रिलीज कर दिया गया. अब आलम यह है कि इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है.


लेकिन इस सफलता के पीछे एक कडवी सच्चाई भी छिपी है. मनोज वाजपेयी से जब एक साक्षात्कार के दौरान यह पूछा गया कि क्या वेब सीरीज के लिए उन्हें उतने ही पैसे मिले जितने शाहरुख़-सलमान या आमिर जैसे अभिनेताओं को दिए जाते?. इस बात का जवाब देते हुए मनोज वाजपेयी ने कहा “नहीं, इस मामले में मैं एक सस्ता मजदूर हूँ, अगर मैं विदशों में जाकर इस तरह की सीरीज करता तो फिर मुझे इसके लिए काफी अच्छी फीस मिल जाती.”


बताते चलें कि मनोज वाजपेयी ऐसे अकेले अभिनेता नहीं हैं, जिनके साथ यह नाइंसाफी होती है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण भरे पड़े हैं, जहाँ प्रतिभावान कलाकारों को उनके काम के लिए उचित पैसे नहीं दिए जाते. मगर उनसे यह उम्मीद की जाती है कि वह अभिनय के मामले में उन अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ दें जो 50-100-200 करोड़ तक की फीस लेते हैं. हैरत की बात यह है कि ऐसे अभिनेता यह करते भी हैं. लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें यह बात मालूम होती है कि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें