ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Mahabharat: “स्क्रिप्ट पूरी होने में ही लगेंगे 3-4 साल”, ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर आमिर का बड़ा खुलासा, ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तर्ज पर होगी शूटिंग

Mahabharat: आमिर खान ने अपने नए साक्षात्कार में अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काफी कुछ साफ़ कर दिया है. फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर कास्टिंग तक, अपने योगदान से लेकर प्रोजेक्ट के स्तर तक, अब हर चीज साफ़ कर दी गई है.

Mahabharat
महाभारत, आमिर, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahabharat: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर खुलकर बातचीत की है. ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को दिए गए इस साक्षात्कार में अभिनेता ने बतलाया है कि वे इसी साल से ‘महाभारत’ पर काम करना शुरू करेंगे. हालांकि, इस दौरान उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है. सभी जानते हैं कि आमिर खान को ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से जाना जाता है. फिर इतना तो तय है कि आमिर अपनी इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में कोई लापरवाही न खुद करेंगे और ना ही किसी और को करने देंगे.


आमिर ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि इस फिल्म को कई हिस्सों में बनाया जाएगा. फिलहाल 3 से 4 साल तो इसकी स्क्रिप्ट को तैयार करने में ही चला जाएगा. उसके बाद फिल्म सीरीज ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह इसे एक बार में ही शूट किया जाएगा. हां, ये बात जरूर है कि इसके अलग-अलग हिस्सों को कई डायरेक्टर्स मिलकर डायरेक्ट करेंगे. आमिर से इस दौरान यह भी पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म प्रोजेक्ट में अभिनय करते भी देखे जाएंगे?


इस बात का जवाब देते हुए आमिर ने कहा है कि वह इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेंगे यह तो तय है, लेकिन इसमें अभिनय करने के बारे में अभी कुछ तय नहीं है. आमिर का कहना है कि रोल के हिसाब से ही कास्टिंग की जाएगी, जो जिस रोल में फिट बैठेगा उसे वह जिम्मेदारी दी जाएगी. बता दें कि पहले इस बात चर्चा चली थी कि ‘महाभारत’ में आमिर खुद ‘श्रीकृष्ण’ के रोल में दिखाई देंगे, हालांकि इस बारे में उन्होंने अभी तक अपनी तरफ से कुछ भी साफ़ नहीं किया है.


आमिर ने अपने फैंस को इस बात का भरोसा दिलाया है कि ‘महाभारत’ जब वह बड़े स्क्रीन पर देखने जाएंगे तो उन्हें इसकी भव्यता को देखकर गर्व महसूस होगा. इन फिल्मों को हॉलीवुड के स्तर पर बनाया जाएगा और हर एक चीज का ध्यान काफी बारीकी से रखा जाएगा. बताते चलें कि कुछ समय पहले यह खबर निकली थी कि आमिर ‘राकेश शर्मा’ की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं, लेकिन फिर यह फिल्म डब्बे में बंद हो गई. अब इसके पीछे का कारण सामने आया है, आमिर ने इस फिल्म को इसलिए छोड़ा क्योंकि वह ‘महाभारत’ पर काम करना चाहते थे.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें