ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Kantara Chapter Day 8: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई

Kantara Chapter Day 8:'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है और अब ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन च

Kantara
Kantara
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kantara Chapter Day 8: 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है और अब ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।


ये फिल्म साल 2022 की सुपरहिट मूवी 'कांतारा' का प्रीक्वल है और 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग काफी ज़बरदस्त रही और लोगों से इसे बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिससे फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही। सिर्फ पहले हफ्ते में ही इसने अपने बजट से दोगुना कमा लिया।


अब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है और 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को इसने 20.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर 8 दिनों में इसका कलेक्शन 334.94 करोड़ रुपये हो गया है।ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है और रुक्मिणी वसंत भी एक अहम रोल में नजर आ रही हैं।फिल्म की टक्कर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से थी, लेकिन 'कांतारा चैप्टर 1' ने उसे बहुत पीछे छोड़ दिया।


ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज़ हुई है और सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसने ‘कांतारा’ (2022) और ‘केजीएफ चैप्टर 1’ जैसे ब्लॉकबस्टर की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। साथ ही, रजनीकांत की ‘कुली’ (305 करोड़) और ‘सैयारा’ (329.2 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।अब सभी की नजरें इस पर हैं कि ये फिल्म दूसरे वीकेंड में कौन-सा नया रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें