ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, क्या टूटेगा KGF का रिकॉर्ड? जानिए

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने धमाकेदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है और अब इसे सिर्फ हिट या सुपरहिट नहीं, बल्कि ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है। ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में

Kantara
Kantara
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने धमाकेदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है और अब इसे सिर्फ हिट या सुपरहिट नहीं, बल्कि ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है। ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।


कमाई में जबरदस्त उछाल

फिल्म ने अपने पहले 8 दिनों (एक्सटेंडेड फर्स्ट वीक) में 337.4 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 9वें दिन 22.25 करोड़ और 10वें दिन 38.5 करोड़ का कलेक्शन हुआ, यानी एक ही दिन में 73% की बढ़ोतरी देखी गई। 11वें दिन (रविवार) सुबह 10:30 बजे तक ही फिल्म ने 39 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब तक कुल कलेक्शन 437.65 करोड़ पहुंच चुका है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।


KGF को दे रही टक्कर

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ‘KGF चैप्टर 1’ (185.24 करोड़) का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया है। अब यह ‘KGF चैप्टर 2’ (859.7 करोड़) के भी नजदीक पहुंचती नजर आ रही है।


बड़े स्टार्स की फिल्मों को चुनौती

फिल्म की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि यह रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (553.87 करोड़), शाहरुख खान की ‘पठान’ (543.09 करोड़) और ‘जवान’ (640.25 करोड़) जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ सकती है।


बजट और वर्ल्डवाइड कमाई 

‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिर्फ 125 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन खुद ऋषभ शेट्टी ने किया है, जो फिल्म के हीरो भी हैं। 9 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 508 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें