1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 16, 2026, 6:11:36 PM
- फ़ोटो
Jubin Nautiyal Married: म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका भी दिया और खुश भी कर दिया। लंबे समय से ‘एलिजिबल बैचलर’ माने जाने वाले जुबिन अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार को ही अपनी जीवनसंगिनी बनाया है, लेकिन यह शादी इतनी चुपचाप हुई कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी उत्तराखंड में बेहद निजी अंदाज में आयोजित की गई। इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। ना कोई बड़ा जश्न, ना मीडिया की चकाचौंध—बस अपने करीबी लोगों के बीच जुबिन ने जिंदगी का सबसे खास फैसला लिया।
इस शादी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि जुबिन की पार्टनर को लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। न उनका नाम सामने आया है और न ही उनकी साफ तस्वीर। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें एक लड़की जुबिन को गले लगाते हुए नजर आ रही है। दोनों ने ऑफव्हाइट रंग के कपड़े पहने हैं और माहौल बेहद रोमांटिक दिखाई दे रहा है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जुबिन उस खास पल में अपनी दुल्हन के लिए गाना गा रहे हों।
हालांकि, अब तक खुद जुबिन नौटियाल की तरफ से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से उनके कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनसे इस खबर की सच्चाई जानना चाहते हैं और उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।
अगर जुबिन के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपनी आवाज से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। उत्तराखंड से आने वाले जुबिन ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो “X Factor” से की थी, जहां उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म “Sonali Cable” के गाने “एक मुलाकात” से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
इसके बाद जुबिन ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। Bajrangi Bhaijaan का “जिंदगी कुछ तो बता”, Kaabil का “काबिल हूं”, और Shershaah का सुपरहिट गाना “रातां लंबियां” ने उन्हें स्टार सिंगर बना दिया। इसके अलावा “तुम ही आना”, “लुट गए” और “तारों के शहर में” जैसे गाने भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
जुबिन की खासियत यह रही है कि उनकी आवाज में एक अलग ही इमोशनल कनेक्शन होता है, जो सीधे दिल को छू जाता है। यही वजह है कि उनके गाने अक्सर लव और ब्रेकअप प्लेलिस्ट का हिस्सा बन जाते हैं।
अब उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई उनकी लाइफ पार्टनर के बारे में जानना चाहता है और उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा है। दिलचस्प बात यह भी है कि हाल ही में सिंगर Badshah को लेकर भी शादी की खबरें सामने आई थीं, हालांकि उस पर भी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल, जुबिन नौटियाल की यह सीक्रेट शादी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे चर्चित खबर बन चुकी है। अब बस इंतजार है उस पल का, जब खुद जुबिन सामने आकर अपने इस नए सफर की झलक फैंस के साथ शेयर करेंगे।