ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

ED Raid In Bollywood: इस बॉलीवुड एक्टर के घर ED का छापा, करोड़ों के घोटाले में नाम शामिल

ED Raid In Bollywood: बॉलीवुड के इस एक्टर के घर ईडी की छापेमारी ने 'मिठी नदी घोटाले' को सुर्खियों में ला दिया है। वैसे ये इस इंडस्ट्री के लिए कोई नई बात तो नहीं।

ED Raid In Bollywood
बॉलीवुड में ED की रेड
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ED Raid In Bollywood: मुंबई की मिठी नदी डीसिल्टिंग परियोजना में कथित ₹65 करोड़ के घोटाले ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को अचानक सुर्खियों में ला दिया है। शुक्रवार, 6 को प्रवर्तन निदेशालय ने डिनो के बांद्रा स्थित आवास सहित मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।


यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी बिलिंग के आरोपों की जांच के तहत की गई है। जो मिठी नदी की सफाई के लिए BMC द्वारा आवंटित धनराशि के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है। डिनो का नाम इस मामले में तब सामने आया, जब जांच में उनकी कारोबारी गतिविधियों और एक गिरफ्तार आरोपी, केतन कदम के साथ संबंधों का खुलासा हुआ।


मिठी नदी मुंबई की एक महत्वपूर्ण जलधारा है जो हर साल मानसून से पहले डीसिल्टिंग की प्रक्रिया से गुजरती है ताकि बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके। बीएमसी इस काम के लिए ठेकेदारों को भारी-भरकम राशि आवंटित करती है, लेकिन हालिया ऑडिट्स में पाया गया कि कागजों पर किए गए कार्यों का जमीनी हकीकत से कोई मेल था ही नहीं।


ईडी को शक है कि ठेकेदारों और बीएमसी अधिकारियों ने मिलकर फर्जी बिल, जाली दस्तावेज और अवैध लेनदेन के जरिए करोड़ों रुपये का गबन किया है। डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो की कंपनी, यूबीओ राइड्स को इस घोटाले से जुड़े एक आरोपी से ₹18 लाख की राशि प्राप्त होने की बात भी सामने आई है।


छापेमारी के दौरान ईडी ने डिनो के घर से कई वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की है। हालांकि, डिनो ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पिछले कुछ वर्षों में ड्रग्स, टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम जांच के दायरे में आए हैं। तो इसमें कोई ज्यादा आश्चर्य की भी बात नहीं।


उधर ईडी की जांच अब अगले चरण में प्रवेश कर रही है। जहां डिनो मोरिया, उनके भाई और अन्य आरोपियों को समन भेजे जाने की संभावना है। अब डिनो मोरिया केस का अंतिम परिणाम भले ही जांच पर निर्भर हो, लेकिन इस तरह की घटनाएं बॉलीवुड के सितारों की छवि पर एक गहरा धब्बा जरूर छोड़ जाती हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें