ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Dharmendra Health: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

Dharmendra Health: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जल्द अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dharmendra Health
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dharmendra Health: बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर धर्मेंद्र जल्द ही अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, लेकिन इससे पहले उनकी तबीयत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच चिंता बढ़ गई थी।


हालांकि, एक्टर की टीम ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं। अस्पताल में भर्ती होना उनका रूटीन चेकअप का हिस्सा था, जो पहले से प्लान किया गया था। टीम ने कहा कि फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। यह सुनकर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली।


बता दें, यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हुए हों। इससे पहले भी वे कई बार रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहे हैं। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। कुछ समय पहले वे बढ़ती उम्र से जुड़ी दिक्कतों के इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे।


बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार न केवल उनकी फैमिली, बल्कि फैंस को भी रहता है। हर साल मुंबई में उनके घर के बाहर हजारों प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें