ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bollywood News: “जब भी उससे मिलता हूँ..”, शाहरुख़ खान को लेकर धर्मेंद्र का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर दो भाग में बंटे फैंस

Bollywood News: बॉलीवुड के सदाबहार और दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने शाहरुख़ खान के साथ अपने रिश्ते और अभिनेता के स्वभाव को लेकर एक बयान दिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है.

Bollywood News
शाहरुख धर्मेंद्र
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood News: अभिनेता शाहरुख खान को लेकर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एक बड़ा बयान दिया है. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोर शोर से हो रही है. वैसे तो किंग खान के कई हेटर्स हैं, जो आए दिन उन पर अलग-अलग तरह के आरोप लगाते ही रहते हैं. कोई इस स्टार को घमंडी कहता है, तो कोई कहता है इसे बात करने की तमीज नहीं. मगर यह बातें पूरी तरह से सच कतई नहीं हैं.


इस मामले में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की राय कुछ और ही है. अपने और शाहरुख़ खान के रिश्ते पर बोलते हुए इस अभिनेता ने कहा है कि “शाहरुख मेरे बेटे की तरह है, मुझसे उसकी मुलाकात जब भी होती है वह बड़े ही प्रेम और स्नेह से पेश आता है, अपने पिता की तरह मेरा अभिवादन करता है”. बता दें कि अभिनेता धर्मेन्द्र के इस बयान के बाद सोशल मीडिया दो भाग में बंट चुकी है. कोई उनके बयान को सही बता रहा है तो कोई गलत.


वैसे आपको बता दें कि ऐसे अनगिनत बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने शाहरुख खान के स्वभाव और उनके व्यवहार को लेकर अनेकों मौकों पर सकरात्मक बयान दिया है. चाहे आप राजकुमार राव की बात करें या फिर विजय वर्मा की.. ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने यह कहा है कि “जब आप शाहरुख़ खान से मिलते हैं तो वो आपको ऐसा महसूस करवाते हैं जैसे इस दुनिया के सबसे विशेष व्यक्ति आप ही हों”.


“इस स्टार का स्वभाव ऐसा है कि अगर आपको उनसे प्यार नहीं भी है तो भी उनसे मिलने और उनके साथ वक्त बिताने के बाद आप उनसे प्रेम करने लग जाएंगे”. आखिर इस बात में कहीं न कहीं सच्चाई तो जरूर होगी. इतने सारे लोग सामूहिक रूप से तो झूठ बोलेंगे नहीं. उसमें भी धरम जी जैसे दिग्गज अभिनेता और उतने ही प्यारे इंसान.. वो भला क्यों शाहरुख खान की वकालत करेंगे. बात गौर करने लायक तो है. बाकी अपनी-अपनी समझ.


हां, एक बात जरूर है.. आज शाहरुख खान उस मुकाम पर हैं जिस तक अन्य अभिनेता सात जन्म लेकर भी न पहुंच पाएं. इन सभी का सपना होता है उस जिंदगी को जीना जो शाहरुख खान जी रहे हैं. आखिर बंदे में कोई न कोई बात तो होगी. अगर वह आम होता तो आज उसका इतना बड़ा नाम न होता.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें