ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Dhanush: धनुष की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, राख में तब्दील हुआ सब कुछ

Dhanush: एक्टर धनुष की आगामी फिल्म ‘इडली कडाई’ के सेट पर भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटों ने पूरे सेट को अपने लपेटे में ले लिया और कोई इस बारे में कुछ नहीं कर पाया.

Dhanush
Dhanush
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dhanush: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म ‘इडली कडाई’ के सेट पर से एक बुरी खबर सामने आ रही है. जहाँ भीषण आग लगने के कारण पूरा का पूरा सेट जलकर तबाह हो चुका है. हालांकि, गनीमत है कि इस अगलगी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, मगर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि फिल्म के निर्माताओं को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ गया है.


इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों तक उक्त सेट पर हुई थी, जिसके बाद टीम किसी और जगह शूटिंग करने चली गई थी, योजना यह थी कि कुछ दिनों के बाद वापस इस लोकेशन पर आकर, इसी सेट पर आगे की शूटिंग की जाएगी लेकिन उससे पहले ही यह दुर्घटना घट गई. जिसके बाद चारो तरफ इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. विशेषकर धनुष के फैंस में.


बताते चलें कि इस फिल्म की शूटिंग तमिलनाडु के थेनी जिले के पास एक गांव अंदीपट्टी में चल रही थी. यहीं पर एक बड़ा सेट तैयार किया गया था जिसमें दुकानें, सड़कें, घरें इत्यादि बनाए गए थे. वैसे तो इस आग लगने की घटना के मुख्य कारण का पता नहीं चल पाया है, मगर जानकारी के मुताबिक़ इस सेट का निर्माण ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल से किया गया था और यही आग लगने की मुख्य वजह हो सकती है. 


आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियाँ वहां पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर जैसे-तैसे काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पूरा सेट जलकर राख हो चुका था. जानकारी के मुताबिक़ इस फिल्म में धनुष लीड रोल में तो हैं ही पर साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी वही कर रहे हैं. फिल्म को इसी साल 1 अक्टूबर को रिलीज किया जाना है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें