ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bollywood News : किसी को कॉकरोच का खौफ तो कोई घोड़ों से रहता है कोसों दूर, बॉलीवुड सितारे और उनका सबसे बड़ा डर, पढ़कर नहीं होगा यकीन

Bollywood News : डर सबको लगता है पर सवाल है किससे? आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं.

Bollywood News
Shahrukh Alia
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood News : हर इंसान को किसी ना किसी चीज का डर होता है, कोई पानी की गहराई से डरता है तो कोई अँधेरे से, लेकिन आज हम आपको आम इसानों के नहीं बल्कि आपके चेहेते बॉलीवुड सुपरस्टार्स के सबसे बड़े डर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे.


शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख ने अपने कई साक्षात्कारों में इस बात का खुलासा किया है कि वे घुड़सवारी से बहुत डरते हैं, करन अर्जुन की शूटिंग के दौरान वह अपने घोड़े से गिर पड़े और घायल हो गए थे, बस फिर क्या था यह डर हमेशा के लिए उनके मन में बस गया और आज भी वह किसी घोड़े की सवारी करने से बहुत डरते हैं.


दीपिका पादुकोण

जानी मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को साँपों से बड़ा डर लगता है. इस वजह से वह कोई भी ऐसी फिल्म करने से कतराती हैं, जिसमें साँपों को दिखाया जा रहा हो. इस मामले में यह अभिनेत्री काफी सख्त हैं और इस बात से कोई समझौता नहीं करती हैं.


आलिया भट्ट

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी आलिया भट्ट को अँधेरे से बड़ा डर लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बचपन में उनकी बहन उन्हें कमरे में बंद कर दिया करती थी, ऐसे में उनके अंदर अँधेरे का डर घर गया और आज भी आलिया जब सोती हैं तो अपने कमरे में हल्की रौशनी जरूर रखती हैं.


रणबीर कपूर

आलिया के पति और कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर को कॉकरोच से बड़ा डर लगता है. पढने में अजीब जरूर लग रहा होगा मगर यही सच है. जब भी उन्हें कहीं यह छोटा सा जीव दिख जाता है, वह वहां से खिसक लेते हैं. हालांकि वे अकेले नहीं हैं, इस छोटे से जीव ने कई लोगों के मन में अपना खौफ पैदा किया हुआ है.


आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर को मौत से डर लगता है. दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ यह पहली बार हुआ था जब उन्हें लगा था कि अब किसी भी पल वे मर सकते हैं, जिसके बाद उन्होंने 5 महीने के लिए शूटिंग से ब्रेक ले लिया था, तब से लेकर आज तक उनका यह डर ख़त्म नहीं हुआ है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें