ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bollywood News: उर्वशी रौतेला ने शाहरुख़ खान से की अपनी तुलना तो भड़के SRK फैंस, कहा “अपनी हद पहचानो”

Bollywood News: अपने खुराफाती और बेवकूफी भरे बयानों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को इस बार SRK फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है.

Bollywood News
उर्वशी रौतेला, बॉलीवुड, शाहरुख़ खान,
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood News: उर्वशी रौतेला अक्सर ऐसी बयानबाजी कर देती हैं जो उन पर भारी पड़ जाती हैं और अक्सर इस वजह से उनका जमकर मजाक भी उड़ाया जाता है. इस बार उन्होंने अपनी तुलना शाहरुख़ खान से कर आफत मोल ली है. जिसके बाद इस अभिनेत्री को फैंस का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. हालांकि, अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि इस तरह की हरकतें उर्वशी जानबूझ कर करती हैं.


इस बार शाहरुख़ खान से अपनी तुलना करते हुए इस अदाकारा ने कहा है कि लोग कहते हैं “शाहरुख खान के बाद सबसे बढ़िया प्रचार करने के मामले में उर्वशी ही आती है”. उनके इतना कहते ही SRK फैंस भड़क गए और कहा “ये बस पब्लिसिटी के लिए मशहूर लोगों के नाम लेती है और उनसे अपनी तुलना करती है”. तो वहीं एक और फैन ने कहा “उर्वशी तुम्हें तुम्हारी हद पता होनी चाहिए, अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना एवं अपने फायदे के लिए SRK का नाम लेना बंद करो”.


बताते चलें कि इससे पहले भी उर्वशी रौतेला इस तरह के विवादों में अपने बयानों के कारण फंस चुकी हैं. अभी हाल ही में एक साउथ की फिल्म में उन्होंने काम किया था, इसके बारे में उन्होंने इतना बढचढ कर प्रचार किया और इतना बड़बोलापन दिखाया कि फिल्म के मेकर्स गुस्सा हो गए और इस फिल्म के सभी पोस्टरों से उर्वशी को हटा दिया.


अब इन सब के पीछे उर्वशी की असल योजना क्या है यह तो वही जानें, हालांकि, एक बात जरूर है. उर्वशी को यह समझ आ गया है कि बस किसी भी तरह ख़बरों में बने रहो. ऐसा करने से उनके बारे में बातें की जाएंगी. लोग उन पर ध्यान देंगे और इसी बहाने अभिनेत्री की जमकर पब्लिसिटी होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इसके बाद उर्वशी कौन सा खुराफाती बयान लेकर सामने आती हैं.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें