ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bollywood News: आखिर क्यों छूट गया 37 साल का साथ, सच में टूट गया रिश्ता या पर्दे के पीछे पक रही कोई और खिचड़ी?

Bollywood News: बॉलीवुड में 90 के दशक में एकछत्र राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता एक और बार चर्चा में हैं, हालांकि इस बार बहुत ही गलत कारण से, ज्ञात हो कि

Bollywood News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood News: बॉलीवुड में 90 के दशक में एकछत्र राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता एक और बार चर्चा में हैं, हालांकि इस बार बहुत ही गलत कारण से, ज्ञात हो कि अभी कुछ समय पहले ही चीची देशभर में चर्चा का विषय इसलिए थे क्योंकि उन्होंने गलती से अपने ही पैर में गोली मार ली थी।


नसीब अच्छा था कि इससे उनकी जान को कोई खतरा नहीं पहुंचा, ये बात अलग है कि दुनिया भर में उनके लाखों चाहने वाले कुछ समय के लिए परेशान हो गए थे और अपने चहेते कलाकार की सलामती की दुआ मांग रहे थे। फैंस को जल्द ही अच्छी खबर मिली कि चीची पूरी तरह से सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, अब खबर यह आ रही है कि 37 साल एक दूसरे का साथ निभाने के बाद गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता तलाक लेने का मन बना चुके हैं।


बताते चलें कि इस बात पर अब तक गोविंदा और सुनीता ने कुछ साफ़ नहीं किया है, लेकिन ज़ूम की रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता तलाक लेना चाहती हैं, जबकि गोविंदा इस शादी को एक और मौका देना चाहते हैं।ख़बरों की मानें तो सुनीता ने इस रिश्ते को बचाने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन अब उनमें और सब्र नहीं बचा है, वह पहले से ही अपने बच्चों के साथ अलग फ्लैट में रहती हैं जबकि चीची अकेले अलग अपार्टमेंट में रह रहे।


इस अनबन के पीछे किसी मराठी एक्ट्रेस के शामिल होने की बात भी कही जा रही है, हालांकि इस बारे में आने वाले दिनों में ही मामला साफ़ हो सकेगा। इस पूरे प्रकरण को लोग अलग नजरिए से भी देख रहे हैं, सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग यह मानता है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता यह सब महज इसलिए कर रहे ताकि वे लगातार ख़बरों में बने रहें। जब गोविंदा ने खुद को गलती से गोली मार ली थी तब भी कुछ लोगों का यह मानना था कि ऐसा उन्होंने खबरों में बने रहने के लिए किया और अब फिर से इस जोड़ी पर वही आरोप लगाए जा रहे हैं।


देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नया मोड़ आता है, आपको क्या लगता है? क्या चीची और उनकी पत्नी ने अपनी लोकप्रियता को बरक़रार रखने के लिए ऐसा कर रहे या अब वाकई में दोनों का मन एक दूसरे से ऊब चुका है?

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें