ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bollywood News: जानें अमिताभ बच्चन ने क्यों लिखा था "अब जाने का समय हो गया", ये रहा मतलब

हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हलचल मचा दी थी। उन्होंने लिखा था, "जाने का समय आ गया", जिसके बाद उनके फैंस घबरा गए और अटकलें लगने लगीं कि क्या बिग बी रिटायरमेंट लेने वाले हैं?

Bollywood News
Bollywood News
© Bollywood News
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bollywood News: हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हलचल मचा दी थी। उन्होंने लिखा था, "जाने का समय आ गया", जिसके बाद उनके फैंस घबरा गए और अटकलें लगने लगीं कि क्या बिग बी रिटायरमेंट लेने वाले हैं?


केबीसी में दिया पोस्ट का स्पष्टीकरण

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने खुद इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा,"अरे, इस ट्वीट में मैं बस यह कहना चाहता था कि अब काम पर जाने का समय आ गया है। दरअसल, उस रात हम शूटिंग खत्म कर करीब 1-2 बजे घर पहुंचे थे, फिर अगली शूटिंग के लिए जाना था। पूरी बात लिखते-लिखते नींद आ गई और ट्वीट अधूरा रह गया।" इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, "जाएं कि रुकें?" जिससे फैंस और भी कन्फ्यूज हो गए। बाद में दर्शकों ने इसका अर्थ निकाला कि वह यह पूछ रहे थे कि उन्हें केबीसी की शूटिंग के लिए जाना चाहिए या नहीं।


फैंस की चिंता और प्रतिक्रिया

7 फरवरी को रात करीब 8 बजे अमिताभ बच्चन ने यह पोस्ट किया, जिसमें न किसी फिल्म का जिक्र था और न ही किसी शूटिंग लोकेशन का। इसे देखकर फैंस बेहद चिंतित हो गए। किसी ने कमेंट किया, "ऐसा मत बोला करिए भाई!", तो किसी ने लिखा, "जाने क्या बात हुई जो अनायास बोल पड़े।"


बिग बी की पोस्ट से मचा था हड़कंप

अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया उपस्थिति हमेशा सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार उनकी "जाने का समय आ गया" पोस्ट ने सभी को चौंका दिया। हालांकि, अब खुद अमिताभ बच्चन ने इसका मजेदार और हल्का-फुल्का जवाब देकर फैंस को राहत दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें