ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Dharmendra Passed Dway: शोले के ही-मैन धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहुंचे श्मशान घाट

Dharmendra Passed Dway: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के दिग्गज हीमैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस शोक में डूब गए और लोग श्रद्धांजलि देने लगे।

Dharmendra Passed Dway
हीमैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dharmendra Passed Dway: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के दिग्गज हीमैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस शोक में डूब गए और लोग श्रद्धांजलि देने लगे। धर्मेंद्र की लंबी फिल्मी यात्रा और उनके अविस्मरणीय किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे।


धर्मेंद्र पिछले दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और इसके बाद उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। परिवार ने इस दौरान बताया था कि धर्मेंद्र धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं, लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। उनके घर के बाहर एंबुलेंस देखी गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी घर पर मौजूद थीं और उन्होंने अपने परिवार की तरफ से अपडेट साझा किया।


धर्मेंद्र का बॉलीवुड करियर लगभग छह दशक तक चला। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और अपने दमदार अभिनय और विशिष्ट शैली के लिए हमेशा पहचाने जाते रहे। उनका योगदान हिंदी सिनेमा के लिए अमूल्य है और वे हर उम्र के दर्शकों के लिए प्रेरणा बने रहे। धर्मेंद्र की फिल्मों में उनके एक्शन सीन्स और हिम्मत भरे रोल ने उन्हें "हीमैन" का टैग दिलाया।


धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों, राजनीतिक हस्तियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। कई फैंस ने उनके यादगार किरदारों और फिल्मों को याद करते हुए भावनाएं साझा कीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक युग का अंत हुआ है और धर्मेंद्र की यादें हमेशा जीवित रहेंगी।


बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उनके परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में संपन्न होगा। शमशान घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए फैंस भी पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आई हुई है। धर्मेंद्र की बेटियों और पूरे परिवार ने जनता से प्रार्थना की है कि वे इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भेजें।


धर्मेंद्र की मौत न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बॉलीवुड और उनके फैंस के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और यादगार फिल्मों की विरासत हमेशा भारतीय सिनेमा में जीवित रहेगी। उनकी बहुमूल्य यादें, किरदार और प्रेरणादायक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें