ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

किन्नर अखाड़े से निष्कासित हुईं ममता कुलकर्णी, लक्ष्‍मी त्र‍िपाठी भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटाई गईं

Mamta Kulkarni expelled from kinnar akhara: फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका लगा है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है।

Mamta Kulkarni expelled from kinnar akhara
किन्नर अखाड़े से निष्कासित हुईं ममता कुलकर्णी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mamta Kulkarni expelled from kinnar akhara: 90 के दशक में बॉलीवुड में जलवे बिखरेने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने मोह-माया त्यागकर महाकुंभ में संन्यास ले लिया था। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें इस पद से हटाते हुए अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी निष्कासित कर दिया गया है।


किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब नए सिरे से किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा। साथ ही जल्द नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान होगा। दरअसल ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही विवाद चल रहा था। सवाल ये उठाये जा रहे थे कि एक स्त्री को इस अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।


आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में अपना पिंडदान किया था और संन्यास अपना लिया था। इसके बाद भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। उनका नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरी रखा गया था। ममता कुलकर्णी  7 दिनों तक महाकुंभ में रहीं। लेकिन किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से विवाद चल रहा था। संन्यासी बनने के बाद ममता कुलर्णी ने कहा था कि वो बॉलीवुड में वापस नहीं जाएंगी। अब वो सनातन धर्म का प्रचार करेंगी। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें