ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा धमाल, घर में बदल गए रिश्तों के समीकरण

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में मालती चाहर की एंट्री ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। जैसे ही क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने घर में कदम रखा, घरवालों के बीच के रिश्तों का समीकरण बिगड़ने लगा।

Bigg Boss 19
बिग बॉस 19
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में मालती चाहर की एंट्री ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। जैसे ही क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने घर में कदम रखा, घरवालों के बीच के रिश्तों का समीकरण बिगड़ने लगा। पहले से बने ग्रुप्स में मतभेद साफ नजर आ रहे हैं। खासकर तान्या और नीलम अपने पुराने ग्रुप से दूरी बनाते दिख रही हैं, जबकि मालती हर एक सदस्य को चुनौती देने के मूड में नजर आ रही हैं।


बिग बॉस ने मालती और तान्या मित्तल को एक दिलचस्प टास्क दिया घरवालों को रियलिटी चेक देना। दोनों को निर्देश मिला कि वे सभी सदस्यों से एक-एक करके बात करें और उनकी सच्चाई सामने लाएं तान्या ने यूपी के मृदुल तिवारी को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपनी असलियत खो दी है। वहीं, गौरव खन्ना को उन्होंने यह कहते हुए निशाना बनाया कि परफेक्शन दिखाने की कोशिश में वे घरवालों से दूर हो गए हैं। गौरव ने भी पलटवार करते हुए कहा, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि मौसम बिगड़ने वाला है।


मालती ने भी टास्क के दौरान कई घरवालों को खुलकर एक्सपोज किया। उन्होंने अभिषेक से कहा कि अगर कोई उनसे नहीं उलझता, तो वे खुद जाकर झगड़ा शुरू कर देते हैं। अशनूर को उन्होंने “जिद्दी और सेल्फिश” करार दिया।


मालती की एंट्री से शो में न सिर्फ ड्रामा बढ़ा है, बल्कि रिश्तों में दरार भी दिखने लगी है। अमाल और तान्या की गहरी दोस्ती अब डगमगाने लगी है। इसकी वजह है अमाल और मालती की बढ़ती नजदीकियां, जिससे तान्या खुद को असहज महसूस कर रही हैं और कई बार इस बात को कैमरे पर जाहिर भी कर चुकी हैं।


अब मालती ने फरहाना और नेहल के साथ नया ग्रुप बना लिया है। शो के ताजा प्रोमो में मालती कहती नजर आती हैं कि उन्हें घर में मौजूद दो ग्रुप देखकर बोरियत हो रही है, इसलिए वो अब कुछ नया करना चाहती हैं। फरहाना ने तुरंत सुझाव दिया कि तीनों को मिलकर एक नया ग्रुप बनाना चाहिए, जिस पर मालती ने हामी भर दी।


मालती की एंट्री ने बिग बॉस हाउस की हवा पूरी तरह बदल दी है। अब दर्शकों को इंतजार है कि आने वाले दिनों में ये नया गठजोड़ घर में क्या नया तूफान लाएगा। ड्रामा, ट्विस्ट और टकराव से भरपूर इस सीजन में मालती चाहर का खेल निश्चित रूप से शो की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें