ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bigg Boss 19: एक हफ्ते में ही मालती चाहर ने घरवालों का जीना किया हराम, रेड फ्लैग मिलने के बाद सलमान खान ने उड़ाया मजाक

Bihar News: क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में तहलका मचा दिया है। शो में प्रवेश करते ही मालती घरवालों के साथ खुलकर भिड़ने लगीं और पहले ही हफ्ते में कई लड़ाईयों का हिस्सा बन गईं।

Bigg Boss 19
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bigg Boss 19: क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर घर में तहलका मचा दिया है। शो में प्रवेश करते ही मालती घरवालों के साथ खुलकर भिड़ने लगीं और पहले ही हफ्ते में कई लड़ाईयों का हिस्सा बन गईं। हाल ही में हुए वीकेंड का वार में घरवालों ने मालती के व्यवहार पर अपनी राय व्यक्त की और उन्हें रेड फ्लैग बताया।


अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान ने मालती से कहा कि आपने बीच सीजन में शो में एंट्री की है, जिससे कुछ घरवालों को इनसिक्योरिटी हो सकती है। सलमान ने फिर घरवालों से पूछा कि मालती ग्रीन फ्लैग हैं या रेड फ्लैग। ज्यादातर घरवाले मालती को रेड फ्लैग देते नजर आए। तान्या ने कहा कि “पूरा ही उठाकर दे दूं, सारे ही रेड फ्लैग यही हैं।


फरहाना ने भी कहा कि “उसे सिर्फ लड़ाई करनी है।” नेहल और बसीर ने भी मालती को रेड फ्लैग दिया। इस पर सलमान खान ने तंज कसते हुए मालती से पूछा कि क्या उन्होंने शो में आने से पहले अपना हाथ पढ़ा था। एक अन्य टास्क में भोजपुरी क्वीन नीलम ने एक्टर गौरव खन्ना पर भड़कते हुए नेगेटिव बोलने के बाद घरवालों के लिए खाना बनाने से इनकार कर दिया। इस पर सलमान ने नीलम को आईना दिखाया।


मालती चाहर ने घर में आते ही भूचाल ला दिया है। उन्होंने किचन ड्यूटी करने से इंकार किया, जिससे फरहाना के साथ उनकी लड़ाई हो गई। इसके अलावा, मृदुल के साथ बदतमीजी और नेहल से हाउस ड्यूटी को लेकर भिड़ंत हुई। इसी वजह से ज्यादातर घरवाले एक हफ्ते में ही मालती के खिलाफ हो गए और घर में उनकी लोकप्रियता कम हो गई। अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले एपिसोड में मालती चाहर किस तरह हंगामा करती हैं और घरवालों के बीच उनके संघर्षों का सिलसिला कैसे आगे बढ़ता है। मालती की एंट्री ने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया है और शो में उनके अभिनय और विवादों की वजह से उत्सुकता और बढ़ गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें