ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Actor Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

हैदराबाद के संध्या थियेटर में पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गयी थी। वहीं मृतका का 8 वर्षीय बेटा इस घटना में घायल हो गया था। इस मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है.

Actor Allu Arjun bail
एक्टर अल्लू अर्जुन को राहत
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Actor Allu Arjun: फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले में नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी है। जमानत की शर्तों के तहत अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने 50 हजार रुपए के दो बॉन्ड दाखिल करने का निर्देश दिया है।


दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पांच दिसंबर को देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीजिंग से पहले हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म का प्रिमियर शो रखा गया था। इस दौरान एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ थिएटर में उमड़ पड़ी थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में 35 साल की महिला की मौत हो गयी थी और मृतका का आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।


इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, अभिनेता के सुरक्षा में लगी टीम और थियेटर मालिक के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद 13 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसी दिन उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। जिसके बाद 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। हालांकि, हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन पीड़ित परिवार को सपोर्ट किया। 


उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया था और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा भी किया था। अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था लेकिन बाद में एक्टर और फिल्म मेकर्स ने मदद के हाथ बढ़ाए और अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये, मैत्री मूवी मेकर्स ने 50 लाख रुपये और निर्देशक सुकुमार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंप दिया। अब इस मामले में कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें