ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिग बॉस OTT फेम और YouTuber अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी, ऑडियो क्लिप शेयर कर पुलिस से मांगी सुरक्षा

बिग बॉस OTT फेम यूट्यूबर अरमान मलिक को पिछले एक महीने से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस से सुरक्षा की मांग की और धमकी देने वाले की ऑडियो क्लिप साझा की।

arman malik death threats
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिग बॉस ओटीटी फेम और मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। अरमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि पिछले एक महीने से उन्हें और उनके बच्चों को लगातार मौत की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने वीडियो में एक ऑडियो क्लिप भी सबूत के तौर पर साझा की।


वीडियो में अरमान ने कहा कि उन्हें हाल ही में जो धमकी मिली है, उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। उनका आरोप है कि धमकी देने वाला व्यक्ति न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके बच्चों को भी निशाना बनाने की बात कर रहा है। ऑडियो क्लिप में धमकी देने वाला व्यक्ति कहता सुनाई देता है— “अपने बच्चे को बचा के रखिए, तुझे गोली बाद में लगेगी, तेरे बच्चों को पहले लगेगी।” अरमान ने पंजाब सरकार से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की।


अरमान के अनुसार, धमकी देने वाले बदमाश पहले उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, फिर रकम घटाकर 30 लाख कर दी। अब वे 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग कर रहे हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी चिंतित दिखाई दिए। कई यूजर्स ने कमेंट कर अरमान को हिम्मत रखने और कुछ दिनों तक बाहर न निकलने की सलाह दी।


व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक है। अरमान चार बच्चों के पिता हैं पायल से उनके जुड़वां बच्चे अयान और तुबा तथा एक बेटा चिरायु है। वहीं कृतिका से उनका एक बेटा जैद है। पायल तीसरी बार गर्भवती हैं और जल्द ही अपने चौथे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर भी आ चुके हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें