ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Actor Tiku Talsania: बॉलीवुड एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, गंभीर हालत में अस्पताल में हुए भर्ती

Actor Tiku Talsania: भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड एक्टर टीकू तलसानिया को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

Tiku Talsania admit in hospital
टीकू तलसानिया की हालत नाजुक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Actor Tiku Talsania: टेलीविजन और बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर टीकू तलसानिया की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जानकारी के मुताबिक, टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक्टर टीकू तलसानिया का जन्म 1954 में हुआ था। साल 1984 में टीवी पर आए पॉपुलर शो ‘ये जो जिंदगी है’ से उन्होंने अपने एक्टिंग का डेब्यू किया था। 1986 में ‘प्यार के दो पल’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। तमाम तरह के किरदार निभा चुके टीकू को कॉमेडी के लिए अधिक पहचाना जाता है। लोग उनके डायलॉग्स डिलीवरी और कॉमिक टाइमिंग के कायल हैं।


चार दशक लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक टीवी शो में काम किए और लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। फिल्मों की बात करें तो ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘बोल राधा बोल’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘इश्क’, ‘देवदास’, ‘पार्टनर’, ‘धमाल’, ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में वह काम कर चुके हैं। पिछली बार टीकू को साल 2024 में आई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें