ब्रेकिंग
जेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब

विश्व ह्रदय दिवस आज, जानें ह्रदय रोगों से बचने के ये पांच उपाय

DESK : देश भर में आज यानि की 29 सितंबर का दिन विश्व ह्रदय दिवस के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि सभी गंभीर बीमारियों में से ह्रदय रोग काफी जानलेवा होता है. कुछ गंभीर बीमारिय

विश्व ह्रदय दिवस आज, जानें ह्रदय रोगों से बचने के ये पांच उपाय
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश भर में आज यानि की 29 सितंबर का दिन विश्व ह्रदय दिवस के रूप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि सभी गंभीर बीमारियों में से ह्रदय रोग काफी जानलेवा होता है. कुछ गंभीर बीमारियों में से एक बीमारी ह्रदय से जुड़ी बीमारी मानी जाती है. डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी से ग्रसित होने वाले व्यक्ति ज्यादा तनाव, खराब खान पान ,धूम्रपान की वजह से होते है. यह सारी चीजें इस बीमारी को जन्म देता है.  हालांकि इस बीमारी से जूझने वाले व्यक्ति ने अगर अपने दिनचर्या में बदलाव किया तो काफी यानि 50 प्रतिशत तक कम सकता है. बेहतर खान पान और बेहतर दिनचर्या पर ध्यान देना विश्व ह्रदय दिवस 2020 का लक्ष्य है. 


लेकिन इस कोरोना काल के बीच ह्रदय रोग काफी घातक हो सकता है. तो इस विश्व ह्रदय दिवस में जानते हैं इससे बचने के लिए क्या-क्या उपाय हैं. 


1. खान पान से हमारे शरीर में काफी असर होता है. अगर आहार सही न लिया जाये तो इससे काफी नुक्सान भी हो सकता है. तो इस बात का खासा ध्यान रखें की खाना कम तेल में ही पकाएं और हो सके तो नमक का सेवन कम करें. 


2. आजकल की भाग दौर वाली ज़िन्दगी ने हमारे तनाव को काफी बढ़ा दिया है और तनाव के कारण भी लोग ह्रदय रोग से ग्रसित हो रहें हैं. इसलिए कोशिश यह करें कि  तनाव परेशानी से काफी दूर रहें.


3. तनाव से बचने और इस रोग से बचने के लिए व्यायाम करना काफी जरुरी है. अगर हम फिट नहीं रहेंगे तो हम बीमारियों से घिरे रहेंगे. मोटापा भी बहुत बड़ा कारण होता है ह्रदय रोग से घिरने के लिए. तो हर दिन कम से कम आधे घंटे के लिए व्यायाम करना चाहिए और  दिन में कम से कम 15 हजार कदम चलने की आदत बनानी चाहिए. 


4. 8 घंटे की नींद काफी जरुरी होती है. व्यायाम करने से एक तो आप फिट रहेंगे, तनाव से दूर रहेंगे और नींद भी काफी अच्छी आएगी. क्योंकि इस कोरोना काल में हमारे लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आये हैं. तो ध्यान दें कि आप कम से कम 8 घंटे की नींद अच्छे से ले.


5. सबसे जरुरी बात है इलाज, इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति डॉक्टर की सलाह जरूर लें. डॉक्टर के परामर्श के बिना किसी भी दवा का सेवन न करें. ऐसा करना आपके जान के लिए मुश्किल बन सकता है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें