ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

TB Day: टीबी हारेगा, देश जीतेगा के नारे से लोगों को किया जागरूक

TB Day: विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सूर्यगढ़ा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के नारे के साथ लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया।

टीबी जागरूकता, टीबी हारेगा देश जीतेगा, क्षयरोग उपचार, टीबी मुक्त भारत, विश्व यक्ष्मा दिवस, टीबी लक्षण, टीबी का इलाज, निःशुल्क टीबी उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता रैली, क्षयरोग बचाव, tuberculosis awareness,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

TB Day: विश्व यक्ष्मा (TB) दिवस के अवसर पर सोमवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ  बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने भी भाग लिया।रैली के माध्यम से लोगों को टीबी (क्षयरोग) के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि इसका इलाज सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। छात्राएं हाथों में बैनर और स्लोगन लिए ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं। यह रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर सूर्यगढ़ा बाजार स्थित शहीद द्वार तक गई और फिर वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौटी।


बीएचएम ने जानकारी दी कि पूरे देश में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाई. के. दिवाकर ने कहा कि टीबी का इलाज लंबी अवधि तक चलता है, लेकिन यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोग समय रहते लक्षण पहचानकर इलाज करवा सकें।

आपको बता दे कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टीबी से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गई है। पहले प्रति एक लाख जनसंख्या पर जहां 28 मौतें होती थीं, अब यह संख्या घटकर 22 रह गई है, जो 21.4% की गिरावट को दर्शाती है।


हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तपेदिक जैसी संक्रामक और घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने WHO की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भारत में टीबी मामलों में 17.7% की कमी आई है। वर्ष 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 237 मामले थे, जो 2023 में घटकर 195 हो गए।

यह वैश्विक औसत 8.3% की गिरावट से दोगुनी से भी अधिक है।डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में यह भी स्वीकार किया गया है कि 2015 से भारत ने टीबी के छूटे हुए मामलों की पहचान में जबरदस्त प्रगति की है। यह उपलब्धि सराहनीय है, लेकिन भारत सरकार द्वारा 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य पर हमें अभी और प्रयास करने की जरूरत है।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें