ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Skin Care Before Diwali: दिवाली सफाई के बीच कैसे बचाएं अपनी स्किन? जानिए आसान घरेलू उपाय

Skin Care Before Diwali: दिवाली अब बस कुछ ही दिन दूर है, और लोग अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। लेकिन इस सफाई के दौरान अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करेंगे, तो आपकी स्किन रूखी, लाल या एलर्जी जैसी परेशानी से भर सकती है। इसलिए जरूरी

Skin Care Before Diwali
Skin Care Before Diwali
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Skin Care Before Diwali: दिवाली अब बस कुछ ही दिन दूर है, और लोग अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। लेकिन इस सफाई के दौरान अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करेंगे, तो आपकी स्किन रूखी, लाल या एलर्जी जैसी परेशानी से भर सकती है। इसलिए जरूरी है कि सफाई के साथ-साथ आप अपनी स्किन का भी ध्यान रखें। आइए आपको बताते है की कैसे सफाई के वक़्त भी आप रख सकते है अपनी त्वचा का ख्याल... 


दिवाली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है... ऐसे में क्या आपने अपने घर और दुकान की सफाई शुरू कर दी होगी, लेकिन सोचिए, इस सफाई के बीच कहीं आप अपनी त्वचा की देखभाल करना तो नहीं भूल रहे? क्या आप जानते हैं कि बिना देखभाल के आपकी त्वचा रूखी, लाल या जलन से भर सकती है? तो जानिये की कैसे रखे अपने त्वचा का ख्याल? दिवाली की सफाई के दौरान ज़्यादातर लोग अपने चेहरे, हाथों और पैरों की केयर करना भूल जाते हैं। लेकिन अगर आप ध्यान नहीं देंगे, तो गंदगी से त्वचा और नाखून खराब हो सकते हैं। 


इसलिए सफाई करते समय सबसे जरूरी है कि हाथों में दस्ताने पहनें। इससे आपके हाथ और नाखून गंदे होने से बचेंगे। सिर्फ हाथ ही नहीं, अपने बालों को भी कवर करना ज़रूरी है। इसके लिए आप कैप या स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों को कवर करने से पहले उन्हें बांध लें या जूड़ा बना लें, ताकि गंदगी उन तक न पहुंचे। 


सफाई के बाद कैसे करें स्किन की देखभाल:

सफाई के बाद चेहरे की गहराई से सफाई (डीप क्लीनिंग) करें। रूई में थोड़ा कच्चा दूध लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर फेसवॉश से चेहरा धो लें।इसके बाद कोई घरेलू फेस मास्क (जैसे बेसन, हल्दी, दही वाला) या बाजार से खरीदा मास्क लगाएं। इससे चेहरे पर चमक आएगी। चेहरा साफ करने के बाद गुलाब जल लगाएं। ये एक नेचुरल टोनर है और स्किन को ठंडक देता है। स्किन को मुलायम बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइज़र और दिन में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें