ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

नारियल पानी के हैं बहुत फायदे, किडनी में स्टोन की समस्या से लेकर ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

DESK: गर्मी के मौसम में आप ठंडक व ताजगी चाहते हैं, तो नारियल पानी से अपने दिन की शुरुआत करे. ये न सिर्फ आपके पेट और शरीर को ठंडक देगा बल्कि मोटापे, अपच, डीहाइड्रेशन जैसी समस्

नारियल पानी के हैं बहुत फायदे, किडनी में स्टोन की समस्या से लेकर ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: गर्मी के मौसम में आप ठंडक व ताजगी चाहते हैं, तो नारियल पानी से अपने दिन की शुरुआत करे. ये न सिर्फ आपके पेट और शरीर को ठंडक देगा बल्कि मोटापे,  अपच, डीहाइड्रेशन जैसी समस्या को भी दूर करेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से नारियल पानी को हमेशा से ही एक अच्छा पेय माना गया है. नारियल पानी में मौजूद मिनिरल्स हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है. अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी है तो नारियल पानी आपके लिए रामबाण है.  यदि आप अपने सेहत को ले कर सजग है तो कोल्ड ड्रिंक की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल करे. आइये जानते है इसके फायदों  के बारे में :-

•    नारियल पानी में मौजूद विटामिन सी,  पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं.

•    नारियल पानी पेट की एसिडिटी को काम करता है और गैस कि समस्या में आराम देता है. 

•    गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाने के कारण डायरिया,  उल्टी  या दस्त होना आम बात है ऐसे में नारियल का पानी पीना फायदेमंद रहता है. इससे पानी की कमी तो पूरी होती ही है साथ ही जरूरी लवणों की मात्रा भी संतुलित बनी रहती.

•    अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है तो नारियल पानी पिए. 

•    किडनी में स्टोन की समस्या हो तो नारियल पानी बहुत फायदेमंद है. नारियल पानी इन क्रिस्टल्स को गलाता है और पथरी को जल्दी बाहर निकालने में मदद करता है।

•    ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में नारियल पानी बहुत मदद करता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम टाइप-2 डायबीटीज़ और प्री-डायबीटीज़ में फायदेमंद होता है। 

•    नारियल पानी में पाए जाने वाले साइटोकिन्स नए सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देते हैं, जिससे ढलती उम्र के लक्षण जल्दी नहीं उभरते.

•    यदि आपको मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या  है तो आप के लिए नारियल पानी कारगर रहेगा, एक अध्ययन के अनुसार अमूमन शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है. इसलिए, जब आप पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो मांसपेशियां सही प्रकार से काम करती हैं.

•    नारियल पानी हमारी स्किन और बालों के लिए हमेशा ही फायदेमंद रहा है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें