ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Life Style: हार्ट अटैक से पहले आपका शरीर देता है कई संकेत, अगर यह परेशानी है तो तुरंत टेस्ट कराएं

Life Style: हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के बढ़ते मामलों पर ध्यान केंद्रित करता है, जो जीवनशैली, तनाव और गलत खानपान के कारण हो रही हैं.

Life Style
लाइफ स्टाइल
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Life Style: आजकल की व्यस्त जीवनशैली, तनाव और गलत खानपान के कारण हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। यह समस्या केवल बुज़ुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में यह बहुत जरुरी है कि शारीरिक  समस्या से मजाक या इगनोरे न करें और समय रहते इसके लक्षणों को पहचानें व उचित जांच कराएं।   


अक्सर छोटी-छोटी शारीरिक समस्याओं को हम अनदेखा कर देते है, जो बाद में बड़ी तकलीफ का कारण बन जाती है। ऐसे में आपको बता दें कि ह्रदय रोग होने की कुछ साधारण और खतरनाक लक्षण, जो खास तौर से पैदल चलने पर महसूस होता है। 


मुख्य लक्षण जो पैदल चलने के दौरान महसूस हो सकते हैं

सीने में भारीपन

अगर पैदल चलते समय सीने में जलन, दबाव, कसाव या भारीपन महसूस हो, तो यह दिल की धमनियों में रुकावट का संकेत हो सकता है। यह दर्द अक्सर बाएं हाथ, गर्दन, पीठ या जबड़े तक भी फैल सकता है।


सांस फूलना

थोड़ी दूरी चलने पर अगर सांस फूलने लगे या ऐसा महसूस हो कि पर्याप्त हवा नहीं मिल रही है, तो यह हार्ट की पंपिंग क्षमता में कमी का संकेत हो सकता है।


थकावट और कमजोरी

अगर अचानक रोज़ की तुलना में बहुत जल्दी थकावट महसूस हो या कम चलने में भी कमजोरी लगे, तो यह हृदय रोग का लक्षण हो सकता है।


पसीना आना

अगर बिना किसी कड़ी मेहनत के ही चलते-चलते ठंडा पसीना आ जाए, तो इसे हल्के में न लें। यह दिल की किसी संकट के स्थिति का संकेत हो सकता है। इसे इगनोरे नहीं करें। 


चलते समय चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना

अगर पैदल चलते समय चक्कर आएं या सिर हल्का महसूस हो, तो यह दिल तक पर्याप्त खून नहीं पहुंचने की वजह हो सकता है। जिससे हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ सकता है। 


क्या कराएं जांच?

अगर पैदल चलते समय आपको इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव हो, तो आपको तुरंत ECG और ईकोकार्डियोग्राफी करवानी चाहिए। इसके अलावा Troponin T या टेस्ट से भी आप हार्ट से जुड़ी समस्याओं का पता लगा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अगर आपको इन लक्षणों में से कोई भी महसूस हो, तो तुरंत किसी अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह लें। समय रहते उचित उपचार से आप अपनी जान की सुरक्षा कर सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें