ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Valentine Week Special: सिर्फ रोमांस ही नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद है Kiss, रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए..

Valentine Week Special: वैलेंटाइन वीक में किस डे 13 फरवरी को मनाया जाता है। किस करने से स्ट्रेस कम होता है और शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। रिपोर्ट में इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Valentine Week Special: सिर्फ रोमांस ही नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद है Kiss, रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए..
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Valentine Week Special: वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। यह प्यार और रोमांस का प्रतीक है। इस खास दिन पर लोग अपने स्पेशल वन को किस देकर अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किस करना सिर्फ रोमांस के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।


कई रिसर्च और स्टडीज में यह पाया गया है कि किस करने से हमारे हार्मोन, मानसिक स्थिति और शारीरिक सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। जब दो लोग एक-दूसरे को किस करते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे “फील-गुड” हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जो स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं।


रिसर्च के अनुसार, किस करने से दिमाग में कुछ खास केमिकल्स रिलीज होते हैं, जो दिमाग के pleasure centers को एक्टिव कर देते हैं और इंसान को अच्छा महसूस कराते हैं। ये हार्मोन खुशी, सुकून, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की भावना पैदा करते हैं। इसके साथ ही, किस करने से कॉर्टिसोल (तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन) का स्तर भी कम होता है, जिससे मन रिलैक्स महसूस करता है।


किस करने के दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसका सीधा असर यह होता है कि ब्लड प्रेशर कम होता है। हाल की रिसर्च बताती है कि किसिंग जैसी शारीरिक नजदीकियां दिल के लिए भी फायदेमंद होती हैं।


ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से मांसपेशियों की ऐंठन या पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिल सकती है। यानी पीरियड्स के समय एक प्यारा सा किस दर्द को कम कर सकता है।


सिरदर्द होने पर भी किस करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि किस करने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं और ब्लड प्रेशर कम होता है, जिससे सिरदर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा, किसिंग स्ट्रेट (स्ट्रेस) को भी कम करती है, जो सिरदर्द की एक बड़ी वजह हो सकती है।


किस करने से कुछ कीटाणु एक-दूसरे में ट्रांसफर होते हैं, लेकिन यही प्रक्रिया इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। रिसर्च के अनुसार, जो कपल्स नियमित किस करते हैं, उनके मुंह और जीभ में मौजूद बैक्टीरिया (माइक्रोबायोटा) काफी हद तक समान हो जाते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें