Kiara Advani Hospitalised: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। हालांकि, हाल ही में कियारा आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कियारा आज ‘गेम चेंजर’ के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने वाली थीं, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें इवेंट में शामिल नहीं होना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति के बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं और अंततः अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई।
फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कियारा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर उनके लिए ‘गेट वेल सून’ के संदेशों का तांता लगा हुआ है। शंकर द्वारा निर्देशित ‘गेम चेंजर’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म कियारा और राम चरण के बीच का पहला सहयोग है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया गया था।




