ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Life Style: शुक्रवार को नहाने के पानी में मिलाएं ये छोटी सी चीज, बदल जाएगी आपकी किस्मत!

Life Style: नहाना केवल शरीर को स्वच्छ रखने और मन को प्रसन्न करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपको दिनभर तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर भी रखता है। लेकिन अगर कोई कहे कि नहाने का पानी आपक

Life Style
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Life Style: नहाना केवल शरीर को स्वच्छ रखने और मन को प्रसन्न करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपको दिनभर तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर भी रखता है। लेकिन अगर कोई कहे कि नहाने का पानी आपकी किस्मत भी बदल सकता है, तो शायद आप चौंक जाएं!


दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप हर दिन के अनुसार नहाने के पानी में विशेष चीजें मिलाएं, तो इससे न सिर्फ ग्रहों की स्थिति सुधरती है, बल्कि जीवन की कई मुश्किलें भी धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से होता है। यह दिन सौंदर्य, ऐश्वर्य, प्रेम और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। 


अगर इस दिन आप कुछ विशेष उपाय अपनाएं, तो आपके जीवन में धन-वैभव और सम्मान तेजी से बढ़ सकता है। शुक्रवार के दिन स्नान से पहले पानी में कपूर के तेल की 2 बूंदें मिलाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से शुक्र ग्रह मज़बूत होता है, जिससे जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।


जिनका शुक्र ग्रह मजबूत होता है, उन्हें ऐश्वर्य, प्रेम संबंधों में सफलता, और समाज में मान-सम्मान मिलता है।सुबह स्नान कर मां लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद वस्तुओं जैसे चावल, मिश्री, सफेद कपड़े या दूध का दान करें। इत्र या परफ्यूम का प्रयोग करें। स्वयं की ग्रूमिंग जैसे बाल, त्वचा, और परिधान की सफाई पर ध्यान दें।


ज्योतिष के मुताबिक, शुक्र के मजबूत होने से करियर में तेजी से तरक्की होगी। लग्जरी लाइफस्टाइल की ओर बढ़त मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन, संपत्ति और सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और आकर्षण में वृद्धि होगी। अगर आप भी अपनी ड्रीम लाइफ जीना चाहते हैं और जीवन में सुख-शांति, वैभव और सौंदर्य का अनुभव करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन यह छोटा-सा उपाय जरूर अपनाएं।


डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां सामान्य जनमानस की मान्यताओं और ज्योतिषीय संदर्भों पर आधारित हैं। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतः सत्य और सटीक हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें