ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Expressway In Bihar: बिहार के इस राजमार्ग पर 120 KM गति दौ़ड़ेगी आपकी गाड़ियां, 37 हजार करोड़ से हो रहा निर्माण

Expressway In Bihar: बिहार को एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे) बनाने की मंजूरी दे दी है. इस एक्सप्रेस वे का निर्माण 6 लेन में होना है. इसकी कुल लंबाई 568 किमी होगी.

Expressway In Bihar, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे,गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे, West Champaran news, Bihar news, local 18, Green field express way, National Highway, sixlane road,
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Expressway In Bihar: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. सूबे के लोगों की गाड़ियां बेहतर सड़कों पर दौड़ेंगी. केंद्र और बिहार सरकार सड़कों का जाल बिछाने में जुटी है. नए एक्सप्रेसवे पर 120 किमी की गति से गाडडियां दौड़ेंगी.  

केंद्र सरकार ने बिहार को एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे) बनाने की मंजूरी दे दी है. इस एक्सप्रेस वे का 6 लेन निर्माण होना है. एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 568 किमी होगी, जिसमें से करीब 73 प्रतिशत से अधिक हिस्सा, क़रीब 417 किमी भाग बिहार में ही होगा.परियोजना की कुल लागत क़रीब 37,645 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है. 

बिहार में इस सड़क के निर्माण पर क़रीब 27,552 करोड़ रुपए खर्च होने हैं. एक्सप्रेस वे को 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के हिसाब से डिजायन किया गया है.यह बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगा, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है. गौर करने वाली बात यह है कि इस क्रम में यह राज्य के 39 प्रखंडों तथा 313 गांवों से गुजरेगी.

पथ निर्माण विभाग मंत्री नितिन नवीन का कहना है कि बिहार सरकार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से यह अनुरोध किया था कि बेतिया, मोतिहारी, दरभंगा और मधुबनी जैसे निकटवर्ती ज़िला मुख्यालयों को भी इस एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाए.राहत की बात यह है कि इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जायेगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें