ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

DIWALI 2025: जानिए कब है धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजन और भाई दूज

Diwali 2025 : रोशनी का पर्व दीपावली हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हालांकि दिवाली की तिथि को लेकर अक्सर भ्रम रहता है कि ये कौन से दिन मनाई जाएगी, ऐसे में पंचांग के अनुसार और लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त को देखते हुए जानें दीपो

DIWALI 2025
दीपावली
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Diwali 2025: रोशनी का पर्व दीपावली हर साल की तरह इस बार भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हालांकि दिवाली की तिथि को लेकर अक्सर भ्रम रहता है कि ये कौन से दिन मनाई जाएगी, ऐसे में पंचांग के अनुसार और लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त को देखते हुए जानें दीपोत्सव के पांचों दिनों की पूरी जानकारी..... 


जाने कब है दिवाली ?

इस साल दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगी। लेकिन लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए मुख्य दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।


लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 

लक्ष्मी पूजन का शुभ समय: शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक

प्रदोष काल: शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक

इस समय के दौरान आप लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा कर सकते हैं।


5 दिवसीय दीपोत्सव  

धनतेरस – शनिवार, 18 अक्टूबर

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन बर्तन, सोना-चांदी या इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

खरीदारी का मुहूर्त: 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक।


 छोटी दिवाली – सोमवार, 20 अक्टूबर 

इसे रूप चौदस भी कहा जाता है। इस दिन सुबह उबटन और स्नान करके नकारात्मकता दूर करने की परंपरा है।


 दीवाली (लक्ष्मी पूजन) – सोमवार, 20 अक्टूबर 

दिवाली का मुख्य दिन जब घरों में दीप जलाए जाते हैं और मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।


गोवर्धन पूजा बुधवार, 22 अक्टूबर 

यह पर्व कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट भोग अर्पित किया जाता है।


भाई दूज – गुरुवार, 23 अक्टूबर 

दीपावली का अंतिम दिन भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित होता है। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें