ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Red Chilli Benefits: स्वाद का तड़का या सेहत का खजाना है लाल मिर्च? जानिए... इसके चौंकाने वाले फायदे

Red Chilli Benefits: क्या आप जानते है की लाल मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद तीखा नहीं करती, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि लाल मिर्च सेहत को कौन-कौन से लाभ पहुंचा सकती है।

Life Style
लाइफ स्टाइल
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Red Chilli Benefits: क्या आप जानते है की लाल मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद तीखा नहीं करती, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि लाल मिर्च सेहत को कौन-कौन से लाभ पहुंचा सकती है। भारतीय व्यंजन मसालों के बिना अधूरे माने जाते हैं, और इनमें लाल मिर्च का तीखापन खाने को खास स्वाद देता है। हालांकि, अधिकतर लोग इसे सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला मानते हैं, लेकिन लाल मिर्च सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है। यह न केवल मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने और दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक है। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख फायदे-


मेटाबॉलिज्म को करे तेज

लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन नामक तत्व इसकी तीव्रता के साथ-साथ थर्मोजेनिक प्रभाव भी देता है, जिससे शरीर में कैलोरी बर्निंग तेज होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन वज़न घटाने में मदद कर सकता है।


बढ़ाये पाचन शक्ति 

लाल मिर्च पाचन तंत्र को सक्रिय करती है। यह लार और पाचक रसों के उत्पादन को बढ़ाती है, जिससे पाचन में सुधार होता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाती है। हालांकि, ज़्यादा सेवन से सीने में जलन हो सकती है।


हृदय को रखे स्वस्थ

लाल मिर्च में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाते हैं और ब्लड क्लॉट्स बनने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

लाल मिर्च में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं और तनाव से भी बचाव करते हैं।


कैप्साइसिन को एक प्राकृतिक पेन रिलीवर माना जाता है। यह जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में कारगर है। इसलिए, लाल मिर्च सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी बेहद खास है। इसलिए अगली बार जब आप खाने में लाल मिर्च डालें, तो जान लीजिये - ये मसाला सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत भी दे रहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें