ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बैन होने के बाद भी लोग फोन में इंस्टॉल कर रहे TikTok, हो सकती है बड़ी मुश्किल

DESK : बैन होने के बाद भी कई लोग टीकटॉक का पीछा नहीं छोड़ पा रहे हैं. सरकार ने तो यह एप बैन कर दिया है लेकिन कई लोग अभी भी इसे जुगाड़ू तरीके से फोन में इंस्टॉल कर ले रहे हैं.

बैन होने के बाद भी लोग फोन में इंस्टॉल कर रहे TikTok, हो सकती है बड़ी मुश्किल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बैन होने के बाद भी कई लोग टीकटॉक का पीछा नहीं छोड़ पा रहे हैं. सरकार ने तो यह एप बैन कर दिया है लेकिन कई लोग अभी भी इसे जुगाड़ू तरीके से फोन में इंस्टॉल कर ले रहे हैं. लेकिन ऐसा करते वक्त वे लोग यह  नहीं सोच रहे हैं कि क्या इस तरीके से एप यूज करना सेफ है या फिर अनसेफ ? कुछ लोग इसे एपीके फाइल के जरिए डाउनलोड कर रहे हैं तो कोई भी VPN के जरिए डाउनलोड करने की कोशिश कर रहा है.

 इन सबके बीच  व्हाट्सएप पर इन दिनों तेजी से एक एपीके फाइल का लिंक वायरल हो रहा है. जिससे फोन में टिक टॉक डाउनलोड हो जा रहा है. यूजर इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनका फोन अननोन ऐप को इंस्टॉल करने की परमिशन मांगता है. जब यूजर सेटिंग में जाकर परमिशन ऑन कर देते हैं तो यह एप उनके फोन में इंस्टॉल हो जाता है और पहले की तरह ही आपके फोन में दिखाई देने लगता है. लेकिन जो लोग भी इस जुगाड़ू तरीके से अपने फोन में एर इंस्टॉल कर रहे हैं  उन्हें शायद यह पता नहीं है कि वह कितने बड़े खतरा को न्योता दे रहे हैं.

बता दें कि जब कोई फाइल ऑफीशियली मौजूद नहीं है और आप उसकी एपीके फाइल इस्तेमाल कर रहे हैं आपको यह नहीं पता होगा कि उसमें कितने मॉडिफिकेशन किए गए हैं.  इसका साफ मतलब है कि आपके फोन में इसके जरिए मॉलवेयर आ जा सकते हैं औऱ आपका प्राइवेट डाटा चुरा सकते हैं. इसके साथ ही है ध्यान देने वाली बात है कि ये एप डाउनलोड करते वक्त आपसे कई तरीके का परमिशन मांगता है. जिसे आप दे देते हैं तो इस जरिए वह आपके ऑनलाइन लोकेशन तक का पता लगा सकता है. 

दरअसल ये जो apk फाइल है, वह अनऑफिशियल वर्जन है.  देखने में और इस्तेमाल करने में ये ऐप बिलकुल ओरिजिनल टिकटॉक की तरह लगता है, लेकिन भूलकर भी इसे यूज़ ना करें, क्योंकि इससे आपके डेटा को खतरा रहता है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें