ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

गिरिडीह में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये युवक-युवतियां

एरिना गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये युवक-युवतियां इसी इलाके के ही रहने वाले हैं। मोटी कमाई के लिए गेस्ट हाउस का मालिक देह व्यापार का धंधा अपने होटल में चला रहा था। होटल के अंदर ही शराब और शबाब का पूरा इंतजाम कर रखा था।

JHARKHAND NEWS
सेक्स रैकेट का खुलासा
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह से बड़ी खबर आ रही है। जहां सरिया के गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी से इलाके के होटलों और रेस्ट हाउस में हड़कंप मचा हुआ हुआ है। 


बताया जाता है कि इस संबंध में सरिया बगोदर एसडीएम को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा गेस्ट हाउस में किया। सरिया के एरिना गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये युवक-युवतियां गिरिडीह के सरिया इलाके के ही रहने वाले हैं।


मोटी कमाई के लिए गेस्ट हाउस का मालिक देह व्यापार का धंधा अपने होटल में चला रहा था। होटल के अंदर ही शराब और शबाब का पूरा इंतजाम कर रखा था। एरिना गेस्ट हाउस अन्य होटलों से ज्यादा चलता था। इस गेस्ट हाउस नाम इलाके में हर कोई जानता है।  


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एरिना गेस्ट हाउस में छापेमारी की जहां कमरे से दो लड़के और दो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये। वहां से आपत्तिजनक सामान के बरामद होने की भी सूचना आ रही है। पकड़े गये युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


इन चारों को थाने पर ले जाया गया है जहां सभी से पूछताछ की जा रही है। ये चारों पास के इलाके के रहने वाले हैं. इनके माता-पिता को थाने पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें