ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

10 दिनों से रांची के मेडिका में एडमिट करिया मुंडा के स्वास्थ्य में नहीं हुआ सुधार, एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली AIIMS

ranchi news: पिछले 10 दिनों से लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्म भूषण कड़िया मुंडा का इलाज रांची के मेडिका में चल रहा था। उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें आज एयर एंब

JHARKHAND NEWS
करिया मुंडा AIIMS में भर्ती
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ranchi news: पिछले 10 दिनों से लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्म भूषण कड़िया मुंडा का इलाज रांची के मेडिका में चल रहा था। उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया।


करिया मुंडा के स्वास्थ्य में खास सुधार नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने उन्हें दिल्ली एम्स भेजने की व्यवस्था की। इसकी जिम्मेदारी बीजेपी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव को दी गई। जिसके बाद एयर एम्बुलेंस से करिया मुंडा को दिल्ली एम्स भेजा गया।


बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा का पिछले दस दिनों से इलाज चल रहा था। तब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास सहित कई नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। 


हेमंत सोरेन ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। करिया मुंडा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस वक्त यह निर्देश दिया था कि उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए। हेमंत सोरेन न कहा कि जरूरत पड़ी तो करिया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जाएगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें