ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

रांची में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, JAC के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे सैकड़ों स्टूडेंट

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। अपनी मांगों को लेकर सोमवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं झारखंड

रांची में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, JAC के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे सैकड़ों स्टूडेंट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। अपनी मांगों को लेकर सोमवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय के बाहर जमा हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारी छात्रों को वहां से खदेड़ दिया।


दरअसल, 11वीं की परीक्षा के नतीजे आने के बाद कम नंबर मिलने से असंतुष्ठ छात्र सुबह से ही नामकुम स्थित झारखंड एकेडमिक काउंसिल के कार्यालय के पास जमा हुए थे और लगातार जैक अध्यक्ष से मिलने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। काफी दर तक इंतजार करने के बाद जब छात्रों को जैक अध्यक्ष से नहीं मिलने दिया गया तो वे प्रदर्शन करने लगे।


छात्रों के तेज हो रहे आंदोलन को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारी छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया और जैक कार्यालय के बाहर से खगेड़ दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लाठीचार्ज की इस घटना में कई छात्रों के चोटिल होने की खबर है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें