ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पलामू कोर्ट से मिली राहत, इस मामले में किया बरी

PALAMU: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पलामू कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. बाबूलाल मरांडी पर मेदिनीनगर के टाउन थाना में 29 अप्रैल 2011

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पलामू कोर्ट से मिली राहत, इस मामले में किया बरी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पलामू कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. बाबूलाल मरांडी पर मेदिनीनगर के टाउन थाना में  29 अप्रैल 2011 को धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में FIR दर्ज की गई थी. 


इस मामले में आज सोमवार को बाबूलाल मरांडी पलामू के एमपी एमएलए कोर्ट में प्रस्तुत हुए जहां कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बाबूलाल मरांडी को बरी किया है. बाबूलाल मरांडी के वकील अनिल पांडेय ने बताया कि साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी को बरी किया है. वे निर्दोष थे. झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर 2011 में तत्कालीन ADM मुकुल पांडेय ने FIR दर्ज कराई थी. बाबूलाल मरांडी पर बिना अनुमति धरना देने और आंदोलन करने का आरोप है.


बता दें 2011 में अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए थे. जिसमें दर्जनों लोगों की दुकान टूटी थी. इस अभियान में प्रभावित लोगों को राहत और उन्हें मुआवजा देने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आंदोलन शुरू किया था. इसलिए बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र साहित्य समाज के मैदान में महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बिना अनुमति महाधरना देने और भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में तत्कालीन एडीएम लॉ एंड ऑर्डर मुकुल पांडेय ने एफआईआर दर्ज करवाई थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें