ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Promoted to IAS: नॉन स्टेट सिविल सर्विस के 6 अधिकारियों का आईएएस में प्रोमोशन, SSP की पत्नी भी बनीं IAS अधिकारी

Promoted to IAS jharkhand

Promoted to IAS
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Officers Promoted to IAS: झारखंड के 6 नॉन स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत झारखंड कैडर में प्रोन्नति मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 


दरअसल, साल 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध झारखंड के 6 नॉन स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, विजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद को प्रोन्नति मिली है। आईएएस कैडर में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में कंचन सिंह राजधानी रांची के एसएसपी चंदन कुमार की पत्नी हैं।


कंचन सिंह ने सीडीपीओ के पद से अपनी करियर की शुरुआत की थी और आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वहीं विजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े हैं। रांची के कांके की रहने वाली लोहरदगा की समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्प भी आईएएस बन गई हैं। इनके पति कृषि विश्वविद्यालय में अधिकारी हैं। उनके घर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।


झारखंड के 6 नॉन स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत झारखंड कैडर में प्रोन्नति मिली है। इससे पहले 2023 के जुलाई महीने में पहली बार राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली थी। जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सबी को सम्मानित किया था। एकसाथ 24 पुलिस पदाधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति देने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें