ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

चाईबासा बाल सुधार गृह से 20 से अधिक बच्चे फरार, सुरक्षाकर्मी और गार्ड पर किया हमला

बताया जाता है कि दो दर्जन बाल कैदियों ने पहले सुधार गृह के अंदर तोड़फोड़ और हंगामा मचाया। वही बाल संप्रेक्षण गृह में रखे सामानों को भी तोड़ डाला। जिसके बाद मेन गेट को एक साथ धक्का देने लगे जिससे गेट टूट गया और 20 से अधिक बाल कैदी मौके से फरार हो गये।

JHARKHAND NEWS
20 बाल कैदी फरार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND NEWS: झारखंड के चाईबासा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बाल सुधार गृह में बाल कैदियों ने जमकर बवाल मचाया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी और गार्ड पर सभी ने एक साथ हमला कर दिया। वहां लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया। कुर्सी सहित अन्य सामानों को भी क्षति पहुंचाने के बाद 20 से ज्यादा बाल कैदी वहां से फरार हो गये। 


बताया जाता है कि दो दर्जन बाल कैदियों ने पहले सुधार गृह के अंदर तोड़फोड़ और हंगामा मचाया। वही बाल संप्रेक्षण गृह में रखे सामानों को भी तोड़ डाला। जिसके बाद मेन गेट को एक साथ धक्का देने लगे जिससे गेट टूट गया और 20 से अधिक बाल कैदी मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। जब सुरक्षाकर्मी और गार्ड ने बच्चों को रोकने की कोशिश की तो मारपीट करने लगे। एक साथ सभी बच्चे इन पर टूट पड़े जिसके बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मी और गार्ड ने अपनी जान बचायी। 


इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु IPS निखिल राय, SDPO बहामन टुटी, SDO संदीप अनुराग टोपनो, सदर CO उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव दल बल के साथ संप्रेक्षण गृह पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल दिन मंगलवार की शाम बाल कैदी संप्रेक्षण गृह में खेल रहे थे तभी अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 


बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट शुरू हो गयी। जिसके बाद बच्चों ने जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। सुरक्षाकर्मी और गार्ड पर हमला कर दिया और बाल सुधार गृह के मेन गेट को तोड़कर 20 से ज्यादा बाल कैदी मौके से फरार हो गये। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें