ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

महाशिवरात्रि पर दो पक्षों के बीच झड़प, उपद्रवियों ने कार-बाइक और दुकान में लगाई आग

दरअसल महाशिवरात्रि पर लाउडस्पीकर और झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दोन पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों तरफ से पथराव होने लगा। उपद्रवियों ने कार, बाइक और दुकान में आग लगा दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गये।

JHARKHAND NEWS
हिंसक झड़प
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAG: झारखंड के हजारीबाग जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। दोनों तरफ से जमकर पथरााव किया गया। इस दौरान दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


महाशिवरात्रि के मौके पर हिंसा की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। उपद्रवियों ने एक बलेनो कार और 3 बाइक में आग लगा दी। इस दौरान एक टेम्पू में भी तोड़फोड़ की। यही नहीं उपद्रवियों ने एक दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। घटना हजारीबाग के भारत चौक की है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के मौके पर लाउडस्पीकर और झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिसने हिंसा का रूप ले लिया। इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। घायलों को आनन फानन में हजारीबाग सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां सभी इलाज चल रहा है। 


इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। लेकिन पुलिस के आने से पहले उपद्रवियों ने दुकान, कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया था। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें